सगाई तोड़ी तो बदला लेने के लिए कर लिया किडनैप और ले लिए जबरन फेरे



दो दिन से एक लड़की के अपहरण और फिर जबरन फेरे लेने का वीडियो वायरल होते आपने देखा होगा। यह मामला राजस्थान में जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के सांखला गांव का है, जहां पर 1 जून को एक युवती का अपहरण किया गया और उससके बाद उसके साथ एक लड़के द्वारा जबरन फेरे लेने घटना ने सोशल मीडिया पर धमाल बचा रखा है। 


इस वीडियो में एक दबंग लड़का एक रोती बिलखती लड़की को गोद में उठाकर फेरे लेते दिख रहा है। लड़की रो रही है, जबकि अन्य कुछ लोग बेशर्मी से वीडियो बना रहे हैं। 

लड़की के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले की शिकायत देने के बाद भी अपहरण करने वाले बदमाशों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। 


घटना के करीब 7 दिन बाद भी लड़की के साथ ऐसा दुराचार करने वालों का पुलिस को कोई पता नहीं लगा है। पीड़िता के पिता ने पुलिस बेटी के साथ न्याय नहीं होने पर पुलिस को आत्मदाह की चेतावनी दी है।

सचिन पायलट ने बनाई नई पार्टी, घोषणा की तारीख तय हो चुकी है!

लड़की के घरवालों ने जिलाधीश कार्यालय और एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया है। जैसलमेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी और एसपी विकास सांगवान के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है। घरवालों का कहना है कि लड़की का अपहरण करने वालों में से अभी तक एक भी जने की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसके कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। 


परिजनों का कहना है कि इतना बड़ा कुतर्त्य करने के बाद भी ये लोग खुलेआम घूम रहे हैं। साथ ही लड़की का फिर से अपहरण करने की धमकी भी दे रहे हैं। गंभीर बात यह है कि आरोपी ही लड़की के साथ जबरन फेरे लेने का वीडियो भी खुद ही वायरल कर रहे हैं। आरोप है कि लड़की का दुबारा कहीं पर ब्याह नहीं हो, इसलिये यह वीडियो वायरल किया जा रहा है। बदमाशों की तरफ से लड़की को बदनाम भी किया जा रहा है। इसके करण लड़की के घरवालों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन देकर बदमाशों की गिरफ्तारी करने की मांग करी है।

परसराम मदेरणा और सचिन पायलट का 11 नंबर से क्या है कनेक्शन?

लड़की के परिवारवालों ने किडनैप करने में शामिल सभी बदमाशों को गिरफ्तार करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। लड़की के पिता चूनसिंह के मुताबिक यदि 2 दिन के अंदर बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो वह खुद अपनी पत्नी के साथ कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।



जानकारी के अनुसार लड़की का 12 जून को विवाह तय हो चुका है। इससे पूर्व पूनम नगर के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह ने युवती का किडनैप कर लिया और उसके साथ घास जलाकर उसके चारों ओर जबरन फेरे लिए। जैसलमेर पुलिस से किडनैप की शिकायत के बाद लड़की को तो छुड़ा लिया गया, किंतु अगले दिन फेरे लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। लड़की के तय विवाह से पहले उसे जबरन उठा ले जाना और उसके साथ फेरे लेने का मामला लड़की के परिवारजनों के लिए चौंकाने वाला था।



स्थानीय लोगों का कहना है कि किडनैप करने वाले पुष्पेंद्र सिंह की लड़की के साथ पूर्व में सगाई हो चुकी थी। बाद में लड़की के परिजनों ने उसके साथ बेटी की सगाई तोड़ दी थी। परिजनों ने लड़की की किसी अन्य लड़के के सा​थ सगाई तय कर दी थी और दोनों का 12 जून को विवाह होना तय किया गया था, किंतु इसी बीच पुष्पेंद्र सिंह ने सगाई तोड़ने का कुछ अन्य साथियों के साथ बदला लेने का प्लान बनाया। उसने युवती का किडनैप कर लिया और उसके बाद घास में आग लगाकर उसके साथ जबरदस्ती फेरे भी ले लिए।


थाना इंचार्ज पुखाराम ने बताया कि 1 जून 2023 को युवती का किडनैप हुआ था। इसपर लड़की और आरोपी पुष्पेंद्र सिंह को भी पकड़ लिया था। बाद में लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया, तो मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। थानाधिकारी का कहना है कि पुष्पेंद्र के साथ रहे फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post