एक गर्लफ्रेंड के लिये 300 बच्चों का भविष्य लगा दिया दांव पर!

Ram Gopal Jat



राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित करवाई गई वरिष्ठ अध्यापक पेपर लीक के मुख्य सूत्रधार भूपेंद्र सारण का एक दिन पहले जारी किये गये परिणाम वाली पीटीआई भर्ती से भी संबंध उजागर हुआ है। भूपेंद्र की महिला मित्र प्रियंका विश्नोई का इस पीटीआई भर्ती में सलेक्शन हुआ, लेकिन परिणाम जारी करने से ठीक पहले रिजल्ट की जांच में प्रियंका विश्नाई का नाम आने पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चयन प्रकिया को ही निरस्त कर दिया।


दरअसल, पिछले साल दिसंबर में भूपेंद्र सारण के जयपुर स्थित ठिकानों पर पुलिस ने कार्यवाही की थी, जिसमें कई विश्वविद्यालयों की जाली डिग्रियां मिली थीं। तभी प्रियंका विश्नाई को भी मानसरोवर वाले किराए के मकान से गिरफ्तार किया था। जहां पर प्रियंका विश्नाई के पास ओपीजेएस यूनिवर्सिटी की डिग्री मिली थी।


पीटीआई भर्ती के सलेक्टेड अभ्यार्थियों के कागजों की जांच शिक्षा विभाग ने 2 से 16 दिसंबर 2022 तक जयपुर स्थित गुरुनानक संस्थान में की थी। जहां 6 दिसंबर को 10 में से तीसरे नंबर की टीम ने प्रियंका विश्नाई के कागजों की जांच की। बोर्ड ने पीटीआई भर्ती में प्रियंका जैसे ही करीब 300 अभ्यर्थियों की डिग्री को फर्जी मानकर चयन रोक लिया है।


कर्मचारी चयन बोर्ड ने 12 विश्वविद्यालयों की सूची शिक्षा विभाग को भेजी थी। जिसमें ओपीजेएस विवि चूरू, सिंघानिया विवि झुंझुनूं, सनराइज विवि अलवर, जेएस विवि शिकोहाबाद यूपी, चौधरी देवीलाल विवि हरियाणा, रणवीर सिंह विवि जींद, गोडवाना गढ़ विवि चिरोली, आरटीएम विवि नागपुर, टांटिया विवि गंगानगर, बीआर अंबेडकर विवि आगरा, एचएनबीजी विवि गढ़वाल, इंदिरा गांधी विवि मीरपुर शामिल हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post