भाजपा के साथ गठबंधन करें तो हनुमान बेनीवाल होंगे किंग मैकर



राजस्थान में चार महीने बाद चुनाव हैं। उससे पहले सरकार द्वारा मुफ्त् की योजनाओं से महंगाई में राहत कैंप के दावे और युद्ध स्तर पर किए जा रहे अखबारी प्रचार के बाद भी सत्ता रिपीट नहीं हो रही है। आज की तारीख में राजस्थान कांग्रेस के हाथ से फिसल रहा है। भाजपा के लिए राहत की बात यह है कि यदि हनुमान बेनीवाल गठबंधन करते हैं, तो दोनों को ज्यादा फायदा होगा, बजाए कांग्रेस से गठबंधन करने से।


एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे के परिणाम जारी किए गये हैं। इनमें दावा किया गया है कि आज की तारीख में भाजपा 109 से 119 सीटों पर जीतकर पांच साल बाद फिर से सत्ता में लौट रही है। जबकि कांग्रेस अधिकतम 78 सीटों पर जीत सकती है। यह बात और है कि अभी सरकार के खिलाफ माहौल बनना बाकी है। हनुमान बेनीवाल को सर्वे के 48 फीसदी लोगों ने भाजपा से गठबंधन करने का सुझाव दिया है।

लाल डायरी के पन्ने खुले तो गिर जाएगी अशोक गहलोत सरकार?

इधर, पायलट गहलोत के बीच कथित सुलह के बाद कांग्रेस को 45 फीसदी लोगों ने फायदा होना बताया है। जबकि वसुंधरा राजे के विपक्ष में रहते भूमिका से 39 फीसदी लोग नाराज हैं। फिर भी जिनका नाम दिया गया है, उनमें वसुंधरा के पक्ष में वोटिंग अधिक हुई है। सीएम के तौर पर पायलट को तीसरे नंबर पर रखा गया है। रालोपा के लिए बुरी खबर यह है कि यदि वह अकेल चुनाव लड़ती है तो अन्य दलों के साथ अधिकतम 5 सीट जीत सकती है। यानी राजस्थान में अब भी भाजपा कांग्रेस ही सबसे बड़े दल रहेंगे। हालांकि, रालोपा यदि गठबंधन करती है तो उसको कहीं अधिक सीटें मिल सकती हैं। 


राजस्थान में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान?

कुल सीट- 200

बीजेपी- 109-119

कांग्रेस- 78-88

अन्य- 1-5


राजस्थान में किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिलने का अनुमान?

कुल सीट- 200

बीजेपी-46%

कांग्रेस-41%

अन्य-13%


मारवाड़ रीजन में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान?

कुल सीट- 61

बीजेपी- 30-34

कांग्रेस- 25-29

अन्य- 0-4


मारवाड़ रीजन में किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिलने का अनुमान?

कुल सीट- 61

बीजेपी-42%

कांग्रेस-40%

अन्य-18%


ढूंढाड़ रीजन में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान?

कुल सीट- 58

बीजेपी- 31-35

कांग्रेस- 23-27

अन्य- 0-2


ढूंढाड़ रीजन में किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिलने का अनुमान?

कुल सीट- 58

बीजेपी-46%

कांग्रेस-42%

अन्य-12%


मेवाड़ रीजन में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान?

कुल सीट-43

बीजेपी-26-30

कांग्रेस-12-16

अन्य -0-2


मेवाड़ रीजन में किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिलने का अनुमान?

कुल सीट- 43

बीजेपी-50%

कांग्रेस-39%

अन्य-11%


शेखावाटी रीजन में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान?

कुल सीट-21

बीजेपी- 8-12

कांग्रेस- 9-13

अन्य- 0-1


शेखावाटी रीजन में किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिलने का अनुमान?

कुल सीट- 21

बीजेपी-43%

कांग्रेस-45%

अन्य-12%



सांसद हनुमान बेनीवाल को किससे गठबंधन करना चाहिए?

बीजेपी-48%

कांग्रेस-26%

आप-10%

पता नहीं-16%


हाड़ौती रीजन में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान?

कुल सीट- 17

बीजेपी- 9-13

कांग्रेस- 4-8

अन्य- 0-1


हाड़ौती रीजन में किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिलने का अनुमान?

कुल सीट- 17

बीजेपी-53%

कांग्रेस-44%

अन्य-3%


राजस्थान में जनता के लिए सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?

महंगाई- 28%

बेरोजगारी- 27%

भ्रष्टाचार- 10%

बुनियादी सुविधाएं- 5%

अन्य- 30%


विपक्ष में वसुंधरा राजे के कामकाज से कितना संतुष्ट?

बहुत संतुष्ट- 26%

कम संतुष्ट- 27%

असंतुष्ट- 39%

पता नहीं- 8%


सीएम के कामकाज से कितना संतुष्ट?

बहुत संतुष्ट- 41%

कम संतुष्ट- 35%

असंतुष्ट- 21%

पता नहीं- 3%


राज्य सरकार के कामकाज से कितना संतुष्ट?

बहुत संतुष्ट- 39%

कम संतुष्ट- 36%

असंतुष्ट- 24%

पता नहीं- 1%


सीएम की पसंद कौन?

अशोक गहलोत- 35%

वसुंधरा राजे- 25%

सचिन पायलट- 19%

गजेंद्र शेखावत- 9%

राज्यवर्धन राठौड़- 5%

अन्य- 7%


पीएम के कामकाज से कितना संतुष्ट?

बहुत संतुष्ट- 55%

कम संतुष्ट- 27%

असंतुष्ट- 17%

पता नहीं- 1%


मोदी-राहुल में डायरेक्ट पीएम चुनना हो तो किसे चुनेंगे?

नरेंद्र मोदी- 70%

राहुल गांधी- 25%

दोनों नहीं- 3%

पता नहीं- 2%


पीएम की पसंद कौन?

नरेंद्र मोदी- 63%

राहुल गांधी- 20%

योगी- 6%

केजरीवाल- 2%

अन्य- 9%


लोक लुभावन स्कीम से क्या कांग्रेस ने चुनावी माहौल अपने पक्ष में किया?

हां-46%

नहीं -45%

पता नहीं-9%


500 रुपये में गैस सिलेंडर की स्कीम से कांग्रेस को फायदा?

हां-50%

नहीं-42%

पता नहीं-8%


गहलोत-पायलट के बीच समझौता कांग्रेस के लिए मास्टर स्ट्रोक?

हां-45%

नहीं -35%

पता नहीं-20%


कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गहलोत सरकार का कामकाज कैसा?

अच्छा-42%

खराब-50%

पता नहीं-8%


राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त करना सही या गलत?

सही-45%

गलत-46%

पता नहीं-9%


क्या राजेंद्र गुढ़ा विवाद से चुनाव में कांग्रेस को नुकसान होगा?

हां-58%

नहीं-40%

पता नहीं-2%


प्रदेश में बीजेपी का लोकप्रिय चेहरा कौन?

वसुंधरा- 36%

गजेंद्र सिंह शेखावत-9%

राजेंद्र राठौड़-8%

अर्जुन मेघवाल-7%

इनमें से कोई नहीं-33%

पता नहीं -7%


क्या बीजेपी को CM का चेहरा प्रोजेक्ट करना चाहिए?

हां-56%

नहीं-30%

पता नहीं-14%


क्या राजस्थान में पीएम मोदी के दौरे से बीजेपी को फायदा होगा?

हां-62%

नहीं-30%

पता नहीं-8%

Post a Comment

Previous Post Next Post