प्रेमी संग भागी लड़की तो बाप ने छपवा दिया मृत्युभोज का कार्ड



माता-पिता की ईच्छा के विरुद्ध‎ जाकर बेटी ने प्रेमी संग भागकर लव मैरिज कर ली। इससे परिजन इतने आहत हुए कि बेटी की शोक पत्रिका ‎‎छपवा दी। पिता ने अपनी बेटी‎ प्रिया जाट को मरा मानकर शोक पत्रिका‎ छपवाकर समाज में बांट दी। पिता ने चिट्ठी छपवाकर 13 जून को मृत्यु‎भोज के लिए सगे संबंधियों को आमंत्रित किया। मामला राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मंगरोप थाना क्षेत्र के‎ रतनपुरा गांव का है।


भीलवाड़ा के रतनपुरा गांव के रहने वाले नारायणलाल की पौत्री एवं भैंरूलाल लाठी की पुत्री प्रिया जाट ने दांथल गांव के ‎लड़के कमलेश जाट से प्रेम विवाह किया है। बताया जा रहा है कि जब प्रिया जाट नाबालिग थी‎, तब परिजनों ने उसका रिश्ता‎ बचपन में ही उस ‎लड़के से कर दिया था। किसी मामले में दोनों परिवारों में विवाद के कारण‎ कुछ माह पहले ही लड़की के‎ परिजनों ने रिश्ता तोड़कर‎ कांदा गांव में दूसरे लड़के से कर‎ दिया।‎


प्रिया जाट 17 मई 2023 को घर से गायब हुई थी। प्रिया की मां हेमलता ने‎ हमीरगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही‎ थी। इस बीच एक जून को प्रिया जाट सदर थाने में दांथल निवासी‎ कमलेश जाट के साथ पुलिस के पास पहुंच गई।


प्रिया ने पुलिस को जानकारी दी कि वह 27 मई 2023 को 18‎ साल की हुई थी। उसके बाद 1 जून को कमलेश जाट से आर्य समाज पद्धति से विवाह कर लिया। उसने बताया कि अब वह‎ कमलेश के साथ ही रहना चाहती है। थाने में प्रिया जाट के परिजन भी पहुंचे, लेकिन प्रिया ने उनको पहचानने से ही मना कर दिया। इसके बाद लड़का-लड़की वहां से चले गए। दोनों अभी एक साथ ही रह‎ रहे हैं।


बेटी के शादी करने से पिता भैंरूलाल इतने नाराज हुये कि बेटी प्रिया का‎ जीते हुए ही मृत्यु‎भोज करना तय कर दिया, साथ शोक पत्रिका भी छपवा दी। एक जून से 13 जून तक‎ 12 दिन का शोक तय किया गया। अब 13 जून 2023 को मृत्युभोज कर रहे हैं। इस‎ संबंध में हमने लड़की के‎ परिजनों से बात करने की‎ कोशिश की, लेकिन उन्होंने बात करने से मना कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post