आज टूट जाएगा राजस्थान में 25 साल का अवैध गठबंधन



राजस्थान की राजनीति में आज वो होने जा रहा है, जिसकी नींव 25 साल पहले पड़ी थी। ढाई दशक पहले जब परसराम मदेरणा के नाम पर चुनाव जी​तकर कांग्रेस ने अशोक गहलोत को सीएम बनाया था, तब यह लिख दिया गया था कि अगले 25 साल तक दो ही लोग सीएम होंगे। किंतु अब राजस्थान में भाजपा की सत्ता आने पर स्पष्ट हो गया है कि अब इतिहास बदलने जा रहा है। राजस्थान बीते 25 साल से गहलोत—वसुंधरा के अवैध गठबंधन से दुखी हो चुका है, उसका आज सफाया हो जाएगा।

भाजपा के तीन पर्यवेक्षक जयपुर पहुंच रहे हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यालय को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। हर कोई मोदी-शाह द्वारा बताए जाने वाले उस नाम का इंतजार कर रहा है, जो अगले पांच साल तक प्रदेश की बागडोर संभालने वाला है। वसुंधरा राजे सीएम बनने का पूरा प्रयास कर रही थीं, लेकिन छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में नेतृत्व बदलने के बाद यह साफ हो गया है​ कि अब वसुंधरा राजे को सीएम नहीं बनाया जाएगा। दरअसल, वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह और रमन सिंह पहली बार 2003 में सीएम बने थे। शिवराज सिंह चार बार, रमन सिंह तीन बार और वसुंधरा राजे दो बार सीएम बनी हैं।

अब तीनों को सीएम की कुर्सी से दूर कर दिया गया है। रमन सिंह को स्पीकर बनाया गया है, जबकि शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में मंत्री बनाने की चर्चा है। ठीक इसी तरह से वसुंधरा राजे को केंद्र में मंत्री या किसी राज्य का राज्यपाल बनाए जाने की संभावना है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे को पहले स्पीकर बनाने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन इसको केवल रमन सिंह ने स्वीकार किया, बाकी शिवराज सिंह और वसुंधरा राजे ने केंद्र में मंत्री बनने या राज्यपाल बनने को राजी हो गए हैं।

कुल मिलाकर बात यही है कि राजस्थान को 25 साल बाद नया चेहरा मिलने जा रहा है। वसुंधरा राजे को हटाने के बाद अब राजस्थान में नए चेहरे का उदय होगा। भाजपा ने पहले अंतिम पंक्ति में बैठे भूपेंद्र पटेल को गुजरात का सीएम बनाया। आखिरी पंक्ति वाले मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा को सीएम बनाया। इसी तरह से बीच की पंक्ति में बैठे विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ सौंपा और तीसरी पंक्ति में बैठे मोहन यादव को मध्य प्रदेश की कमान सौंप दी है।

ठीक इसी तरह से मंच पर बैठने वाले देवेंद्र फडनवीस को उप मुख्यमंत्री बनाकर चौंकाया था। राजस्थान को लेकर भी कहा जा रहा है कि किसी भी पंक्ति में बैठे व्यक्ति को आगे बुलाया जा सकता है। ऐसे में यह बात तय हो चुका है कि बीते 25 साल से चल रहा अवैध गठबंधन आज टूट जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post