परिवारवाद से ग्रसित कांग्रेस में दूसरे नेता आगे नहीं बढ़ते: पीएम मोदी



—चुनाव से ठीक तीन दिन पहले पीएम मोदी ने कांग्रेस के बहाने सचिन पायलट की दुखती रग पर हाथ रखा।
—राजेश पायलट को पीड़ित करने और उनके जाने के बाद सचिन पायलट को सजा देने का आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के परिवारवाद पर चोट कर दी है। पीएम मोदी ने कहा है कि कांग्रेस में केवल एक ही परिवार चलता है, यदि कोई नेता ऊपर उठने या आगे बढ़ने की तरफ कदम बढ़ाता है, तो उसकी राजनीतिक हत्या कर दी जाती है। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर परिवारवाद के गंभीर आरोप लगाए हैं।

दक्षिण राजस्थान में आदिवासियों के बहाने मोदी ने कहा कि यदि आपने भाजपा के अलावा किसी अन्य पार्टी को वोट दिया तो वो वोट कांग्रेस को ही जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर जो दूसरे लोग खड़े हैं, वो भी कांग्रेस के ही बनाए हुए हैं, पिछली बार आप लोगों से पाप हो गया, उस पाप को इस बार दोहराना नहीं है।

दरअसल, दक्षिण राजस्थान के तीन जिलों में भारतीय आदिवासी पार्टी और भारतीय ट्राइबल पार्टी इस बार चुनाव मैदान में है। पिछली बार BTP ने चुनाव लड़ा था, जिसके दो विधायक जीते थे। किंतु जब सरकार पर संकट आया तो दोनों विधायक कांग्रेस के साथ खड़े थे। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि यहां के लोगों के साथ कांग्रेस ने भेदभाव किया।

पीएम ने कहा कि घास काटने पर कांग्रेस ने 25 हजार का जुर्माना लगाया था, जिसको भाजपा ने 500 रुपये किया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के लिए घास काटना रोजगार का माध्यम है, इसको कांग्रेस कभी नहीं समझ सकती है।

कांग्रेस के नेता रहे सरदार पटेल की प्रतिमा गुजरात की भाजपा सरकार ने बनाई, लेकिन कांग्रेस के लोग कभी उनके दर्शन करने भी नहीं जाते हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस में केवल एक परिवार की चलती है, जबकि भाजपा के लिए देश ही परिवार है। मोदी की रैलियों ने राजस्थान में गारंटी के साथ सियासी हवा बदल दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post