सचिन पायलट को बनाया जाएगा राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष


राम गोपाल जाट

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी के बावजूद नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नजर राजस्थान पर आकर ठहर गई है।
वीडियो देखिये
https://youtu.be/KVTIx0Z9xAQ

पंजाब में करीब डेढ़ महीने से राजनीतिक उठापटक चल रही थी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष नहीं बनाए जाने कि कांग्रेस आलाकमान से अपील की गई थी। बावजूद इसके नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बनाया गया है।

नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब राजस्थान में भी प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट को एक बार फिर से राज्य पीसीसी का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है।

कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तमाम नाराजगी के बावजूद कांग्रेस आलाकमान की तरफ से महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सचिन पायलट को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने और इसके साथ ही उनके साथ ही 6 विधायकों को अशोक गहलोत की सरकार में मंत्री बनाने का फैसला कर लिया गया है।

यह भी दावा किया जा रहा है कि अगले 1 सप्ताह के दौरान सचिन पायलट को प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में आमंत्रित करेंगे और इसके साथ ही अंतिम फार्मूले पर बातचीत की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post