अनामिका दुबे ने मुस्लिम लड़के से निकाह किया तो पिता ने कर दिया पिंडदान



जबलपुर की अनामिका दुबे नामक लड़की ने मुस्लिम लड़के मोहम्मद अयाज से निकाह कर लिया। साथ ही हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम मजहब अपना लिया। परिजनों ने उसको खूब समझाया, पर प्रेम में अंधी अनामिका ने उनकी एक नहीं सुनी।

अजमेर में कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं ने 300 हिंदू लड़कियों का किया था सामुहिक यौन शोषण


इससे गुस्साए परिजनों ने अनामिका दुबे का मृत्युभोज एवं पिण्डदान कार्यक्रम के शोक संदेश पत्र प्रकाशित कर बांट दिए हैं। मामला नर्मदा तट पर अमखेरा में गौरीघाट का है, जहां पर चंद्रिका प्रसाद दुबे ने अपनी बेटी का शोक संदेश प्रकाशित कर बंटवाया है।



अनामिका दुबे ने निकाह के बाद अपना नाम बदलकर उजमा फातिमा रख लिया है। जिसने मोहम्मद अयाज नाम के लड़के से निकाह किया है। अयाज मक्का नगर जबलपुर का रहने वाला है। दोनों ने अयाज के परिजनों की रजामंदी से 7 जून को धूमधाम से निकाह किया है। 

मोदी सरकार बनाने जा रही है भारत का अखंड भारत। 

बेटी के शोक संदेश में चंद्रिका प्रसाद दुबे ने लिखवाया है, 'बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि श्री चंद्रिका प्रसाद दुबे की कुपुत्री अनामिका दुबे का स्वर्गवास दिनांक 2 जून, रविवार को हो गया है। जिसकी आत्मा की शांति हेतु मृत्युभोग एवं पिण्डदान दिनांक 11 जून 2023 के दिन रविवार को होना निश्चित हुआ है, कृप्या पधारक नरकगामी आत्मा को शांति प्रदान करें।'


इसी तरह से पिछले दिनों राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक लड़की ने भागकर अपने प्रेमी के साथ लव मैरिज कर ली थी। माता पिता ने जब उसको समझाया तो नहीं मानी और प्रशासन के सामने पिता को पहचानने से इनकार कर दिया। 


इसके बाद पिता ने भी उसको मरी हुई मानकर उसके तीये की बैठक और मृत्युभोज का कार्यक्रम निश्चित कर दिया। भीलवाड़ा के रतनपुरा गांव के रहने वाले भैंरूलाल लाठी की पुत्री प्रिया जाट ने दांथल गांव के ‎लड़के कमलेश जाट से प्रेम विवाह किया है। 

भैंरूलाल लाठी की पुत्री प्रिया जाट ने दांथल गांव के ‎लड़के कमलेश जाट से प्रेम विवाह किया है। 

बताया जा रहा है कि जब प्रिया नाबालिग थी‎, तब परिजनों ने उसका रिश्ता‎ बचपन में ही उस ‎लड़के से कर दिया था। किसी मामले में दोनों परिवारों में विवाद के कारण‎ कुछ माह पहले ही लड़की के‎ परिजनों ने रिश्ता तोड़कर‎ कांदा गांव में दूसरे लड़के से कर‎ दिया।‎


इससे पहले की शादी होती, लड़की ने 18 साल की होते ही भागकर शादी कर ली। इससे नाराज होकर पिता ने शोक संदेश प्रकाशित कर दिया और अब उसका 13 जून 2023 को मृत्युभोज का कार्यक्रम रखा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post