बिहार के रास्ते जातिगत जनगणना की राह पर भारत, बाकी राज्यों में उठेगी मांग, आरक्षण का बदलेगा नियम



Ram Gopal Jat

नीतिश कुमार (Nitish kumar) के राज वाले बिहार (Bihar) की सरकार ने सोमवार को जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी कर दिए। बिहार जातिगत जनगणना (bihar caste census) के करने वाला पहला प्रदेश बन गया है। इसमें गणना में अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 27 फीसदी हैं। बिहार में सबसे अधिक 14.26 प्रतिशत यादव (Yadav) हैं। यहां पर ब्राह्मण 3.65 प्रतिशत, राजपूत 3.45 फीसदी हैं। बिहार में जाति के आधार पर सबसे कम संख्या 0.60 प्रतिशत कायस्थों की है।


बिहार सरकार के इंचार्ज चीफ सेक्रेटरी विवेक कुमार सिंह ने जातिगत जनगणना (Bihar caste-based survey 2023) पर एक पुस्तक जारी की है। बताया गया है कि बिहार की जनसंख्या 13725310 है। इसमें 28344160 परिवार हैं। अनुसूचित जाति 19.65 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति 1.68 फीसदी और सामान्य वर्ग 15.52 प्रतिशत है।


प्रदेश की कुल जनसंख्या में लगभग 82 प्रतिशत हिंदू और 17.7 फीसदी मुसलमान हैं। साल 2011 से 2022 के बीच हिंदुओं की जनसंख्या घटी है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार हिंदू आबादी 82.7 फीसदी और मुस्लिम आबादी 16.9 प्रतिशत थी।


जनसंख्या में सबसे ज्यादा अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36 फीसदी है। उन्हें नौकरी में मौजूदा आरक्षण 18 प्रतिशत दिया जा रहा है। साथ ही 27 प्रतिशत ओबीसी के लिए 12 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में बिहार में ईबीसी और ओबीसी को मिलाकर 30 प्रतिशत के आरक्षण का प्रावधान है। इसमें 18 प्रतिशत ईबीसी को और 12 फीसदी ओबीसी को आरक्षण है, जबकि जातिगत जनगणना के अनुसार इनकी संख्या बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है।


विवेक सिंह ने बताया कि बिहार में हुई जनगणना के अनुसार प्रदेश की जनसंख्या में बिहार से बाहर में रहने वालों की संख्या 537222 है। बिहार राज्य में रहने वालों की जनसंख्या 125353288 है।


इस गणना के अनुसार पुरुषों की कुल संख्या 64131990 है, जबकि महिलाओं की संख्या 61138460 है। इसके अलावा अन्य की संख्या 82836 है। जनगणना के अनुसार 1000 पुरुषों पर 953 महिलाएं हैं।


साल 2011-2022 के बीच बिहार में हिंदूओं जनसंख्या कम हुई है। इस दौरान मुसलमानों की आबादी बढ़ी है। इस जनगणना की रिपोर्ट के साथ राज्य में धार्मिक जनसंख्या भी सामने आ गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अभी हिंदू आबादी करीब 82 प्रतिशत (81.99) और मुस्लिम आबादी 17.7 फीसदी है। जबकि वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक हिंदू जनसंख्या 82.7 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी 16.9 फीसदी थी।


आज हिंदुओं की जनसंख्या 107192958 है। मुस्लिम आबादी 23149925 है। साल 2011 की गणना के मुताबिक बिहार में हिंदू जनसंख्या 86078686 थी। मुस्लिम आबादी 17557809 थी।


बिहार की जनणना के बाद अब पूरे देश में यही मुद्दा उठने वाला है। एक बार फिर देश की राजनीति जाति पर पहुंचने वाली है। आज की तारीख में जनसंख्या के आंकड़े नहीं होने का यह फायदा था कि जाति के आधार पर आरक्षण नहीं मांगा जा रहा था। किंतु अब जाति के आधार पर भी आरक्षण मांगा जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post