Popular

ऑपरेशन सिंदूर: उन 23 मिनट में भारत ने क्या किया?


रात के 1 बजकर 5 मिनट हो रहे थे, पूरा पाकिस्तान सो रहा था, उसके जनरल सो रहे थे, उसके आतंकी सो रहे थे, और तभी बिना किसी चेतावनी के, बिना किसी इजाज़त के, बिना किसी को बताए आसमान में आग उगलने लगी। जिसमें बहावलपुर जला, मुरीदके जला, Muzaffarabad जला और 23 मिनट में 9 ठिकाने राख हो गए। यह भारत का नया चेहरा था, यह ऑपरेशन सिंदूर था, और आज ठीक एक साल बाद हम पूछने आए हैं, क्या सच में कुछ बदला? या सब कुछ वैसा ही है जैसा था?

22 अप्रैल 2025 की वो दोपहर, जब पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछा और फिर गोली मार दी, उस दिन 26 निर्दोष जानें गईं। पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा जो सिंदूर पोंछा गया, जो मांगें उजड़ीं, जो बच्चे अनाथ हुए, उनका हिसाब भारत ने ठीक 15 दिन बाद चुकाया। रात के 1 बजकर 5 मिनट पर, चुपचाप, बिना किसी को बताए, बिना किसी की इजाज़त मांगे। 7 मई 2025 की वो रात, वो 88 घंटे, जिन्होंने दक्षिण एशिया का नक्शा चुपके से बदल दिया। आज उस रात को एक साल पूरा हो गया है।

7 मई 2025 की रात 1 बजकर 5 मिनट से 1 बजकर 30 मिनट के बीच भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 ठिकानों पर हमला किया, नाम था ऑपरेशन सिंदूर। इन हमलों में SCALP क्रूज़ मिसाइलें और HAMMER precision-guided munitions इस्तेमाल हुईं, जो राफ़ेल विमानों से दागी गईं। 1971 के बाद पहली बार भारत ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके पाकिस्तान की ज़मीन पर हमला किया था। 9 निशाने, बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय, मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा, 100 से ज़्यादा आतंकी मारे गए, जिनमें यूसुफ़ अज़हर, अब्दुल मलिक रऊफ़ और मुदस्सिर अहमद शामिल थे। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर ने खुद माना कि बहावलपुर हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और 4 करीबी मारे गए।

पाकिस्तान ने जवाब दिया ड्रोन से, मिसाइलों से, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात तक भारत के सरहदी इलाकों पर हमले हुए, लेकिन भारत की multi-layered air defence ने अधिकांश ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नेस्तनाबूद कर दिया। 10 मई को पाकिस्तान ने “ऑपरेशन बुनयान-उल-मरसूस” छेड़ा, जिसे भारत ने काफ़ी हद तक नाकाम किया। उसी शाम 5 बजे ceasefire लागू हुआ, लेकिन ceasefire की मांग किसने की? पाकिस्तान के DGMO ने भारतीय DGMO को फ़ोन किया था। यह एक छोटी सी, लेकिन बहुत बड़ी बात है।

एक स्विस सैन्य अनुसंधान संस्था ने जनवरी 2026 में अपनी forensic रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला कि भारत ने हवाई सर्वोच्चता हासिल की, पाकिस्तान की गहराई तक precision strikes किए, और पाकिस्तान ने युद्धभूमि की स्थितियों के कारण ceasefire मांगा, diplomacy के कारण नहीं। पाकिस्तान ने 3 दिन तक झूठ बोला कि Rafale गिराए, कि Lahore बचा लिया, कि Karachi port तबाह नहीं हुआ। लेकिन खुद सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने अनजाने में Bholari airbase पर PAF के नुकसान की पुष्टि कर दी, वही airbase, जिसे Islamabad ने “अछूता” बताया था।

अब सवाल यह है कि एक साल बाद क्या बदला? Nur Khan airbase का complex ध्वस्त है। Baglihar dam के दरवाज़े आज भी बंद हैं। सिंधु जल संधि, जो 1960 में हुई थी, जो तीन युद्धों के दौरान भी नहीं टूटी, आज भी suspended है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस हफ़्ते साफ़ कहा कि “सिंधु जल संधि पाकिस्तान के cross-border terrorism के जवाब में suspended है। जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से छोड़ने का प्रमाण नहीं देता, यह संधि बहाल नहीं होगी।” प्रधानमंत्री मोदी ने Independence Day पर एक वाक्य में पूरी नीति बता दी थी कि “खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।”

पाकिस्तान कहता है यह उसके अस्तित्व का सवाल है, Indus, Chenab और Jhelum नदियां भारत से आती हैं और पाकिस्तान की 80% कृषि इन्हीं पर निर्भर है, लेकिन भारत का जवाब है पहले आतंकवाद बंद करो, फिर पानी की बात करो, यह नई भाषा है, यह नया India है। लेकिन दुनिया की चाल उतनी सीधी नहीं है। International Institute for Strategic Studies ने नोट किया है कि इस conflict के बाद America-Pakistan के रिश्ते और मज़बूत हुए। Trump ने ceasefire का श्रेय खुद लिया, Washington और Islamabad के बीच high-level engagement बढ़ी। Trump ने बार-बार यह claim भी किया कि Pakistan ने भारत के कई Rafale jets गिराए, जो भारत ने पूरी तरह नकारा। असल में देखा जाए तो अमेरिका की यह “तटस्थता” भारत के लिए एक कूटनीतिक चेतावनी है।

इधर भारत के दूसरे पड़ोसी China की भूमिका भी देखिए, पाकिस्तान के J-10C ने Rafale गिराने का दावा किया और China में एक parody video वायरल हो गई, जिसे करोड़ों likes मिले, Pakistan के Defence Ministry ने repost किया। दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक यह देख रही थी कि भारत कैसे लड़ता है और अपने हथियारों के बाज़ार की संभावनाएं भांप रही थी। लेकिन एक साल बाद भारत की तैयारी भी देखिए, S-400 स्कॉर्डन्स, Barak-8 missiles और इंडिजीनियस इंटरसेपटर्स को मिलाकर Sudarshan programme के नाम से एक नई multi-layered air defence आर्किटेक्चर खड़ी हो रही है। इसका मतलब भारत सीख रहा है, और तेज़ी से सीख रहा है।

पाकिस्तान आज भी कहता है कि “हम तैयार हैं। हमें जंग नहीं चाहिए, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे।” और विश्लेषक चेतावनी दे रहे हैं कि May 2025 का conflict एक warning shot था, अगली बार यह और ख़तरनाक हो सकता है। दोनों देश nuclear-armed हैं, और threshold कम हो रहा है।

तो एक साल में क्या बदला? बहुत कुछ, और शायद कुछ नहीं। आतंकी ठिकाने तबाह हुए, लेकिन आतंक की जड़ें अभी भी ज़मीन में हैं। बगलिहार का पानी रोका गया, लेकिन सरहद पर तनाव जस का तस है। भारत का doctrine बदला, लेकिन दुनिया की राजनीति उतनी ही पेचीदा है। Operation Sindoor अब सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं रहा, यह उस India का ऐलान है जो दर्द को चुपचाप नहीं सहता, जो जवाब देता है — guided म्यूनिटेशन से, closed dam से, suspended treaty से।

और आज मई 2026 को, जब वो ceasefire का एक साल पूरा होता है, तो एक सवाल हवा में लटका है, क्या यह सच में बदलाव की शुरुआत है या एक और चक्र का पहला मोड़? इसका सटीक जवाब वक्त देगा, लेकिन इतना तय है कि अब भारत वो देश नहीं रहा जो पहलगाम के बाद भी चुप रह जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post