सतीश पूनिया ने शक्ति केंद्रों के प्रमुखों को थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर दिए

Siyasi bharat: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने पार्टी के शक्ति केन्द्र प्रमुखों को थर्मल स्कैनर एवं पल्स ऑक्सीमीटर प्रदान किए

आमेर भाजपा की टीम 'सेवा ही संगठन' के संकल्प के साथ घर-घर जाकर  सर्वे कर रही, निःशुल्क उपचार भी उपलब्ध करवा रही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर के लगातार दौरे कर घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाओं की सहूलियत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, इसी क्रम में डॉ. पूनियां ने आज अचरोल के भाजपा शक्ति केन्द्र प्रमुखों को थर्मल स्कैनर एवं पल्स ऑक्सीमीटर प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि, आमेर भाजपा की टीम 'सेवा ही संगठन' के संकल्प के साथ घर-घर जाकर लगातार सर्वे कर रही है और रोगियों की पहचान कर उन्हें 'विधायक जन सहयोग केंद्र'  के जरिए निःशुल्क उपचार भी उपलब्ध करवा रही है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. पूनियां ने आमेर क्षेत्र को स्वस्थ एवं कोरोना मुक्त बनाने के लिए दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन, दौलतपुरा में  चिकित्सा सेवाओं से परिपूर्ण 'विधायक जन सहयोग केंद्र'  (हेल्पलाइन नंबर 8955988121)  संचालित कर रखा है, जिसके जरिये लोगों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श, कोरोना जांच, दवाइयां, संक्रमित परिवार को भोजन, घर-घर सर्वे के लिये स्वाथ्यकर्मियों को थर्मल स्कैनर एवं पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवाना, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर सर्वे में सहयोग करना, आयुष इम्यूनिट बूस्टर किट वितरण, प्रत्येक ग्राम पंचायत में सैनिटाइजेशन, सभी ग्राम पंचायतों में  चिकित्सा कैम्पों का  आयोजन करवाना इत्यादि कार्य किये जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post