भारत में इस वक़्त एक बच्चा सुबह चार बजे उठता है। चाय नहीं पीता, नाश्ता नहीं करता। बस किताब खोलता है। तीन साल से यही कर रहा है। उसका सपना सिर्फ एक है सरकारी नौकरी। फौजी बनना है, देश की सेवा करनी है। और उधर Greater Noida के एक एग्ज़ाम सेंटर में, एक आदमी लैपटॉप खोलकर बैठा है। उसे देश की सेवा नहीं करनी, उसे बस 4 लाख रुपये चाहिए, और वो मिल भी रहे थे।
UP की STF ने 22 मई 2026 को Greater Noida के Knowledge Park इलाके में एक ऑनलाइन एग्ज़ाम सेंटर पर छापा मारा, नाम था बालाजी डिजिटल ज़ोन”, जहां से 7 लोग गिरफ्तार हुए, और वहीं से बरामद हुए 50 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, एक राउटर, उम्मीदवारों की लिस्ट और 2 एडमिट कार्ड।
ये कोई साधारण नकलची नहीं थे, ये एक पूरी मशीनरी थे। एक उद्योग, जहाँ सरकारी नौकरी खरीदी और बेची जाती थी, और जो एग्ज़ाम ये लोग बेच रहे थे, वो था SSC GD Constable 2026, यानी BSF, CISF, CRPF, ITBP जैसे देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बलों में भर्ती। वो नौकरी, जिसके लिए लाखों बच्चे अपना खून-पसीना बहाते हैं। आप इस पूरे खेल को समझिये, फिर आगे आपको बहुत कुछ बताने वाला हूं।
ये रैकेट पारंपरिक पेपर लीक की तरह नहीं था, इसमें इस्तेमाल हुए प्रॉक्सी सर्वर और रिमोट स्क्रीन-शेयरिंग ऐप्स, यानी टेक्नोलॉजी का सबसे आधुनिक दुरुपयोग। आप समझिए यहां होता क्या था? असली उम्मीदवार सेंटर में बैठता, लेकिन उसकी स्क्रीन किसी दूसरी जगह बैठे सॉल्वर के पास चली जाती। सॉल्वर जवाब देता, उम्मीदवार पास होता, और इस सेवा की कीमत पहले से तय होतीं
जो थी प्रति उम्मीदवार 4 लाख रुपये। इसमें से 50 हजार रुपये उस दलाल को जाते जो उम्मीदवार लाता था, और बाकी 3.5 लाख रुपये मास्टरमाइंड, उसके साथियों और सॉल्वर में बँटते थे। ये सिर्फ जुगाड़ नहीं था। ये एक वेल स्टेबलिश business था। कमिशन बेस्ड फ्रेंचाइजी मॉडल। जैसे कोई स्टार्टअप चला रहे हों, जिनका प्रोडक्ट था देश के जवानों की भर्ती।
मेरठ कॉलेज से M.Com का डिग्री होल्डर प्रदीप चौहान इस खेल का मास्टरमाइंड था। उसने Greater Noida में ये ऑनलाइन एग्ज़ाम सेंटर खुद स्थापित किया था और लंबे समय से ऑनलाइन परीक्षाओं में हेरफेर करता आ रहा था। बाकी गिरफ्तार आरोपी मुजफ्फरनगर, मथुरा, बुलंदशहर और बागपत से थे। इस रैकेट का रेडियस समझिए, एक जिला नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैला नेटवर्क। STF ने पुष्टि की है कि जाँच अभी जारी है और आगे और गिरफ्तारियाँ होंगी। प्रारंभिक जानकारी में संकेत हैं कि ये एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।
SSC GD Constable 2026 परीक्षा इस वक़्त भी चल रही है। पहला फेज़ 27 अप्रैल से 2 मई, दूसरा 4 से 9 मई, तीसरा 18 से 23 मई। चौथा और आखिरी फेज़ 25 से 30 मई के बीच। मतलब जब Greater Noida में माफिया पकड़ा जा रहा था, ठीक उसी दौरान, उसी परीक्षा के अगले फेज़ की तैयारी हो रही थी, और Staff Selection Commission ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है कि परीक्षा रद्द होगी या नहीं, तो यह समझिए कि ये मौन बहुत कुछ कहता है। तो पहला सवाल SSC से ही, जिसको ये बताना होगा कि जिस एग्ज़ाम सेंटर में धाँधली हो रही थी, उसे उसने अधिकृत कैसे किया? उस सेंटर पर परीक्षा “Eduquity” नाम की कंपनी करवा रही थी, तो ये कंपनी कैसे empanel हुई? किसने approve किया? किसके कहने पर? लेकिन ये अकेला किस्सा नहीं है। जिसके कारण इतनी बड़ी धांधली चल रही थी।
NEET का ज़िक्र ज़रूरी है, क्योंकि ये उसी सड़ी हुई व्यवस्था की एक और शाखा है। 3 मई 2026 को NEET UG 2026 हुई। देश के 22 लाख 70 हज़ार से ज़्यादा बच्चों के लिए एगजाम करवाया गया, और 12 मई को NTA ने उसे कैंसल कर दिया। कारण बताया गया पेपर लीक। राजस्थान के सीकर में एक केमिस्ट्री टीचर शशिकांत सुथार ने देखा कि WhatsApp पर एक PDF “guess paper” के नाम पर घूम रहा था, लेकिन उसके सवाल, उनका क्रम, ऑप्शन्स का सीक्वेंस, सब कुछ असली क्वेश्चन पेपर से मिलता था।
उन्होंने NTA को ईमेल्स लिखे, CBI को लिखा। राजस्थान की एसओजी ने खुलाया किया और फिर सीबीआई जाँच चल रही है। एसओजी को पता चला कि परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले से करीब 410 सवालों का एक डॉक्यूमेंट WhatsApp ग्रुप्स पर सर्कुलेट हो रहा था। राजस्थान पुलिस SOG के आईजी अजयपाल लांबा ने जाँच शुरू की, कुछ गिरफ्तारियाँ हुईं, और फिर केस CBI को ट्रांसफर हो गया। एसओजी की जांच में सामने आया कि आरोपियों का नेटवर्क राजस्थान, महाराष्ट्र और कई अन्य राज्यों में फैला था।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में माना कि Radhakrishnan Committee की सिफारिशें लागू करने के बावजूद “कहीं न कहीं चैन of कमांड में breach हुई। याद कीजिए Radhakrishnan Committee 2024 के NEET स्कैंडल के बाद बनी थी। यानी एक स्कैंडल हुआ, कमिटी बनी, सिफारिशें आईं, लागू भी हुईं और 2026 में फिर वही हो गया!
अब एक 12वीं कक्षा के बच्चों वाले पेपर पर आते हैं। CBSE पर सीधा पेपर लीक साबित नहीं हुआ, लेकिन फरवरी 2026 में जब 46 लाख बच्चों के बोर्ड एग्ज़ाम शुरू हुए, CBSE को एक के बाद एक Telegram, YouTube और WhatsApp पर फेक पेपर लीक के दावों से लड़ना पड़ा। सरकार को संसद में बताना पड़ा कि CBSE ने 20 मिसइंफोर्मेशन posts हटाए, NIOS ने क्वेश्चन पेपर की डिजिटल डिलीवरी शुरू की और CISCE ने मोबाइल ऐप से ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया। तो CBSE पर कोई लीक साबित नहीं है, लेकिन सिस्टम की साख इतनी गिर चुकी है कि हर साल बोर्ड एग्ज़ाम के साथ देश में अफ़वाहों का तूफान आता है, और जो बच्चे असल में पढ़ रहे हैं, वो उस तूफान में घबराते हैं, उनका ध्यान बँट जाता है, उनकी मेहनत को शक की नज़र से देखा जाता है।
एजुकेशन स्पेसलिस्ट अरुण ढाका मानने हैं कि ये संगठित परीक्षा धोखाधड़ी नेटवर्क अब ट्रेडिशनल पेपर लीक से बहुत आगे निकल चुके हैं। अब ये डिजिटल टूल्स, रिमोट एक्सेस सिस्टम्स और कोऑर्डिनेटेड सॉल्वर ग्रुप्स का इस्तेमाल करते हैं, और ये उन gaps का फायदा उठाते हैं जो प्राइवेट ऑपरेटर्स को आउटसोर्स किए गए एग्ज़ाम सेंटर्स में होती हैं, यानी समस्या की जड़ Privatization of exam infrastructure में है।
जब सरकार परीक्षा किसी “Eduquity” या “Balaji Digital Zone” को आउटसोर्स कर देती है, तो मॉनिटरिंग का कोई ठोस मैकेनिज्म नहीं रहता, और माफिया उसी गैप में घुस जाता है। सवाल यह उठता है कि SSC GD 2026 में Greater Noida का वो सेंटर कितने फेज़ों में एक्टिव रहा? क्या पहले फेज़ में भी वहाँ धाँधली हुई? अगर हुई तो कितने बच्चे “पास” हो गए उस चोर रास्ते से? जो बच्चे ईमानदारी से पढ़कर उस परीक्षा में बैठे, और शायद वो पास होने से रह गए, क्या उन्हें न्याय मिलेगा?
या उनकी मेहनत सिर्फ इसलिए बेकार जाएगी, क्योंकि किसी ने 4 लाख रुपये दे दिए? NTA की NEET 2024 में भी स्कैंडल हुआ। फिर एक कमिटी बनी। उसकी रिकमेंडेशन्स आईं। लेकिन 2026 में फिर वही हुआ, तो सवाल ये है कि क्या सरकार वाकई सुधार चाहती है, या कमिटी बनाना सिर्फ एक रस्म बन गया है? एक ऐसा दिखावा, जो अगले स्कैंडल तक जनता को शांत रखे?
मास्टरमाइंड प्रदीप चौहान M.Com तक पढ़ा-लिखा था। उसने सिस्टम को समझा, उसमें घुसा और उसे बेच दिया। तो सवाल ये है कि क्या ये इकलौता चौहान है? या देश के हर कोने में ऐसे “Balaji Digital Zone” चल रहे हैं, जहाँ प्रदीप चौहानों तक अभी तक STF नहीं पहुँची है? सरकार ने NEET 2026 कैंसल करने का फैसला किया, CBI जाँच का आदेश दिया, लेकिन SSC GD 2026 इस बड़े स्कैंडल के बावजूद अभी भी चल रही है।
दोनों परीक्षाओं के साथ अलग-अलग व्यवहार क्यों? क्या MBBS की सीट वाला बच्चा ज़्यादा महत्वपूर्ण है? और BSF में जाने का सपना देखने वाले बच्चे की परीक्षा की क्रेडिबिलिटी कम कीमती है? वह बच्चा जो सुबह चार बजे उठता है, जिसके घर में एक ही सपना है, जिसके माँ-बाप ने शायद खेत बेचा, गाय बेची उसकी कोचिंग की फीस के लिए... उसे पता नहीं था कि Greater Noida में बैठा एक M.Com पास मास्टरमाइंड उसके सपने की 4 लाख रुपये कीमत लगा रहा था। और जब STF ने उसे पकड़ा, तो उसके पास 50 लाख नकद मिले।
यानी कम से कम 12 से 15 बच्चों के सपने वो पहले ही खरीद-बेच चुका था। ये सिर्फ एग्ज़ाम स्कैम नहीं है, ये उस बच्चे के साथ धोखा है, ये उस परिवार के साथ धोखा है, जिसने भरोसा किया था कि मेहनत रंग लाती है, और ये उस देश के साथ धोखा है जो चाहता है कि उसकी सीमाओं पर ईमानदार जवान खड़े रहें। सवाल ये नहीं है कि प्रदीप चौहान को सज़ा मिलेगी या नहीं। सवाल ये है कि जिस सिस्टम ने उसे पनपने दिया, उसे कब बदला जाएगा? और वो जवाब अभी तक किसी के पास नहीं है।
.png)
Post a Comment